हसनगंज: उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 6 यात्रियों की हुई मौत, 22 घायल
उन्नाव जनपद के थाना औरास क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 262 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी पर थाना औरास पुलिस व यूपीडा टीम मौके स्थल पर पहुंची है