मुरैना नगर: छौदा गांव में युवक से मारपीट, सिद्धविनायक कॉलोनी के पास मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की छौंदा गांव की सिद्धविनायक कॉलोनी के पास युवक के साथ मारपीट की गई और स्विफ्ट कार में सवार लोगों ने गोली मार दी, जिससे युवक घायल हो गया ,उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया है ।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।