कटनी ग्रामीण: रीठी पुलिस ने भटकी हुई 75 वर्षीय अम्मा को वर्दी में सुरक्षित घर पहुंचाया
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली वीडियो आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर सामने आई है, जहां पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर एक बेटे का फर्ज निभाया दरअसल, करीब 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला रास्ता भटक गई थीं और सड़क किनारे बैठकर किसी मददगार का इंतजार कर रही थीं ताकि वह अपने घर का रास्ता पूछ सकें