धौरहरा: जोधापुरवा नैनापुर के बीर बाबा धाम में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने टेका माथा, उमड़ा आस्था का सैलाब
धौरहरा तहसील क्षेत्र स्थित बीर बाबा श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण, जोधापुरवा नैनापुर में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में दूर-दराज से आए भक्तों ने बीर बाबा एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।