नजीबाबाद: नजीबाबाद में आंधी-तूफान से कई जगह लाइनों पर गिरे पेड़, रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही
नजीबाबाद — बीती रात्रि आई तेज आंधी-तूफान के चलते नजीबाबाद क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद आज 29 मई को सुबह 11:00 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।