राजातालाब: मिर्ज़ामुराद में खराब ट्रक से कार की भिड़ंत, चार लोग हुए घायल
खराब ट्रक से भिड़ी कार, चार घायल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के सामने बुधवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार हाईवे पर खराब होकर खड़े सीमेंट लदे ट्रक के पीछे अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।