हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर ग्राम में शुक्रवार की रात 8 बजे पत्नी से विवाद होने पर एक ग्रामीण ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान चितरपुर ग्राम निवासी बलदेव उरांव के पुत्र नरेश उरांव के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा बालूमाथ CHC लाया गया, जहां पर डॉ अशोक कुमार ने उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया।