सुसनेर: सिविल अस्पताल में लगी 'साइबर सुरक्षा' की क्लास: टीआई ने आमजन को किया जागरूक
साइबर सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा सेफ क्लिक अभियान 2.0 में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शनिवार की दोपहर 3 बजे पुराना बस स्टेण्ड स्थिति शासकीय सिविल अस्पताल में आमजन को जागरूक किया गया। टीआई अक्षय सिंह बेस ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए साथ ही 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं NCRP पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की।