टेटिया बम्बर: सीओ-आरओ की हड़ताल से टेटिया बंबर अंचल कार्यालय ठप, म्यूटेशन-परिमार्जन के लिए ग्रामीण परेशान, राजस्व कार्य बाधित
प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी (सीओ) एवं राजस्व अधिकारी (आरओ) के बुधवार 10 बजे से हड़ताल पर चले जाने से राजस्व से संबंधित सभी कार्य ठप हो गए हैं। म्यूटेशन एवं परिमार्जन कराने के लिए दर्जनों ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। अंचल कार्यालय में सीओ एवं आप की कुर्सियां ख