नागौद: लखन चौक से गुरुकुल स्कूल के बीच रात में जली वायर, बिजली गुल होने से स्थानीय लोग परेशान
Nagod, Satna | May 19, 2026 सतना शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में लखन चौक से गुरुकुलम स्कूल के बीच विद्युत विभाग की लापरवाही से भीषण गर्मी में लोग पूरी रात बिजली संकट से परेशान रहे। ट्रांसफार्मर पर असंतुलित लोड के कारण क्षेत्र घंटों अंधेरे में डूबा रहा और देर रात बिजली के खंभे में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।