जगाधरी: साढ़ौरा खेतों में एक व्यक्ति का मिला शव सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी नहीं हुई शव की पहचान
थाना प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर वे मौके पर पहुंचे थे। सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि किसी ने इसकी हत्या करने के बाद इसे यहां फेंका है। फिलहाल पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर शव ग्रह में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू की है।