ग्यारसपुर के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया टपरिया में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गांव के पास जंगल में सागौन के पेड़ से लटका मिला। घटना के अनुसार, किशोरी सुबह 4 बजे पढ़ाई करने के लिए उठी थी, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाहर चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की, तो उसका शव फंदे से लटका पाया गया।