लाडपुरा: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की प्री-डीएलडी परीक्षा में मोदी परीक्षा केंद्र पर 1 दर्जन अभ्यर्थियों का पेपर छूटा
Ladpura, Kota | Jun 1, 2025 वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की प्री-डीएलडी परीक्षा शहर के मोदी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार सुबह 9 बजे 1 दर्जन अभ्यर्थियों के पेपर छूट गए। अभ्यर्थी पुलिस जवानों की मिन्नते करते रहे परन्तु उनको भीतर प्रवेश नही दिया गया। डाबी से परीक्षा देने आयी एक अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँच गयी परन्तु उसके कुछ दस्तावेज कम होने पर बाहर निकाल दिया।