दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग अपने गंतव्य की ओर जाते हुए गोपालगंज जिले के बलेथरी चेक पोस्ट पर ठहरा रहा। इस दौरान हथुआ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की टीम शिवलिंग की देखरेख और व्यवस्था में जुटी रही। 3 जनवरी 2026 की सुबह से लेकर 5 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे तक शिवलिंग गोपालगंज जिले से होते हुए खजुरिया डुमरिया घाट तक ले जाया जाएगा।