कोटा: ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव के बांधापारा में 3 माह से पीने योग्य पानी की समस्या से जूझ रहे लोग #Jansamasya
Kota, Bilaspur | May 11, 2025 वि खं कोटा ग्रा पं मिट्ठूनवागांव के बांधापारा मोहल्लेवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।भीषण गर्मी में लोगों को जहां अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है तो वही इस मोहल्ले में पानी की व्यवस्था नहीं होने पर मोहल्ले वासी पीने योग्य पानी के लिए तरस रहे हैं।मिट्ठूनवागांव के सरपंच से संपर्क करने पर 2 दिन के अंदर इस समस्या की समाधान करने की बात की है