कोटा: ग्राम लठौरी में लगभग 17 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Kota, Bilaspur | May 12, 2025 बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहली के आश्रित ग्राम लठौरी में लगभग 17 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती की पहचान लठौरी निवासी अमीषा बैगा पिता फागुन सिंह बैगा के रूप में की गई है । परिजनों की सूचना पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंच जांच कार्यवाही में जुटी।