कोडरमा-जमुआ मुख्य सड़क पर डोरंडा गांवा मोड़ स्थित शिव दुर्गा न्यास के सामने शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत एक बच्चा घायल हो गया। हादसा बाइक और तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में हुआ।