बेलदौर: गवास बिन्दटोली में पुराने विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट, बचाने आए बेटों को भी जमकर पीटा
बेलदौर थाना क्षेत्र के गवास बिन्दटोली गांव में पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। माँ को बचाने आए बेटों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। अब पीड़िता गवास बिन्दटोली निवासी माला देवी ने मंगलवार की शाम पांच बजे बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में बताया कि साजन सिंह सहित उनके नौ परिजनों न