मड़ियाहू: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।