मैनपुरी: एटा बाईपास के पास कावड़ लेने जा रहे ट्रैक्टर सवारों को DCM ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल
थाना कुरावली क्षेत्र के किशनपुर निवासी सत्यपाल पुत्र बदले सिंह बीती शनिवार की रात्रि में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर कछला गाट पर कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही एटा बाईपास गोकुलपुर के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिसमें सत्यपाल की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए।