पवई: पन्ना के प्राणनाथ वार्ड में पोषण जागरूकता शिविर आयोजित
Pawai, Panna | Sep 24, 2024 राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत सोमवार को पन्ना नगर के प्राणनाथ वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 14 में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर लगाया गया। बाल विकास परियोजना पन्ना शहरी द्वारा आयोजित शिविर में उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खानपान व वजन बढ़ोत्तरी के संबंध में आवष्यक जानकारी दी गई।