बेगूसराय: GD कॉलेज में शहीद ऋषि कुमार द्वार का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन
जीडी कॉलेज में शहीद ऋषि कुमार द्वार का केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने उद्घाटन किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय का शहीद बेटा ऋषि कुमार के नाम से जीडी कॉलेज में बने द्वार का उद्घाटन किया है। इस मौके पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय कुमार चौधरी मौजूद थे।