बेगूसराय: 2 मार्च को उलाव हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा कार्यक्रम, कारगिल भवन में DM व SP ने की संयुक्त बैठक
02 मार्च को उलाव हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कारगिल भवन में डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष ने संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान डीएम ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।