बेगूसराय: बेगूसराय की छोटी बलिया के पास ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिस व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत।
बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया के पास ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।