राजातालाब: रिंग रोड किनारे घायल मिले ऑटो चालक की ट्रामा सेंटर में हुई मौत
रिंग रोड किनारे घायल मिले ऑटो चालक की ट्रामा सेंटर में मौत सेवापुरी । जंसा थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज-2 स्थित हरसोस गांव के समीप बीते शनिवार देर शाम घायल अवस्था में मिले एक ऑटो चालक की गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान चौखंडी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है।