चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत अंतर्गत वीरभांगा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांव के लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी स्थानीय समाजसेवी दुर्गा मुर्मू द्वारा पंचायत मुखिया राम मुर्मू को दी गई।