रसड़ा: बलुआ गांव में बकाया वसूली को लेकर बवाल, छह बिजलीकर्मी बने बंधक, वीडियो हुआ वायरल, जेई ने दी तहरीर
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार शाम बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने छह विद्युत कर्मियों को बंधक बना लिया और उनकी चार बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि बकाया से जुड़े बिल व रजिस्टर भी फाड़ दिए गए। सूचना पर डायल 112 की पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची