बेलदौर: बेलदौर पीरनगरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर बह रहा नाले का पानी, सड़क हो रही है ख़राब
बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस बेलदौर पीरनगरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क में काली स्थान से पश्चिम एवं पेट्रोल पंप के पुरब सिकंदर जायसवाल के घर के सामने पीसीसी सड़क पर लगभग पचास मीटर से अधिक की लंबाई में नाला का गंदा पानी का बहाव गत कई महीनों से हो रही है। इससे उक्त स्थल पर सड़क खराब हो गई है एवं उसमें हमेशा गंदा पानी का जमाव बना रहता।