लहरपुर: लहरपुर नगर के पालिका परिषद शहर बाजार चौराहे पर दो सांडों के बीच वर्चस्व की जंग से मची अफरा-तफरी
बुधवार नगर के व्यस्ततम चौराहा शहर बाजार मुख्य मार्ग पर दो सांडों के मध्य हुई वर्चस्व की जंग को लेकर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय दुकानदारों ने पानी डालकर इस लडाई को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे, अंत में काफी देर तक चले इस युद्ध मे एक सांड मैदान छोड़कर भाग गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।