कनाड़िया: केंद्रीय वित्त सचिव ने खजराना गणेश के किए दर्शन, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल आज इंदौर दौरे पर पहुंचे,इस दौरान उन्होंने इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजा पाठ किया और आशीर्वाद लिया,इस दौरान इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह भी मौजूद थे मंदिर के पुजारियों ने सभी को मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजन कराया इस दौरान सभी ने शहर,प्रदेश और देश में शांति और सुख समृद्धि की कामना की।