आगर मालवा में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक, मौसम हुआ सुहावना आगर मालवा। रविवार दोपहर 1.30 बजे के बाद जिले में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। आसमान में घने बादल छाने और हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। करीब एक घंटे तक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में जहां पारा 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बारिश के बाद यह घटकर 22 डिग्री पर पहुंच गया।