फैज़ाबाद: दर्शननगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में NPCCHH कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ
दर्शननगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में एनपीसीसीएचएच कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल ऑफिसर व फार्मासिस्ट ने भाग लिया। प्रतिभागियों को हीट वेव, वेक्टर बोर्न, वाटर बोर्न फूड रिलेटिड डिजीज के बारे में बचाव, उपचार व इलाज की जानकारी दी गई।