मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दशहरे पर 15 फीट का ‘कॉकरोच’ रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ होगा दहन
मुजफ्फरनगर में दशहरे पर इस बार रावण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’! श्री राम सेवा दल ने 60 फीट का रावण, 55 फीट का कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाद तैयार कराया है। अध्यक्ष विनोद खेड़ा के मुताबिक, कॉकरोच के पुतले के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों को संदेश दिया जाएगा। खास बात, पुतलों के मुंह और आंखों से आग निकलेगी और रिमोट से दहन होगा।