झांसी: झांसी में कार ने बाइक को उड़ाया, युवती की मौत, दोस्त घायल, मां बोली- बेटी को ट्रेन से जाना था, युवक के संग कैसे पहुंची
Jhansi, Jhansi | May 8, 2026 झांसी में बेकाबू ईको कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती फरहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका युवक दोस्त विनोद घायल हो गया। विनोद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। फराह की मां ने कहा- बेटी घर से बहन के घर जाने के लिए निकली थी उसे ट्रेन से जाना था। मगर युवक की बाइक पर कैसे पहुंची, ये पता नहीं है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की