राजातालाब थाना क्षेत्र के परशुपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल, एक की हालत गंभीर
Sadar, Varanasi | Mar 24, 2024 रोहनिया।राजातालाब थाना क्षेत्र के परशुपुर गांव के सामने रविवार को दो बाईकों के आमने-सामने आपस में भिड़ंत होने से बाइक सवार अशोक पटेल 35 वर्ष,अंजू पटेल 14 वर्ष, अनुष्का पटेल 10 वर्ष निवासी कोटवा छावनी लोहता तथा दूसरा बाइक सवार नीलकमल पटेल 20 वर्ष,राजकमल उर्फ रजनीश पटेल 30 वर्ष निवासी छित्तूपुर सहित पांच लोग घायल हो गये।