वाराणसी में मोदी को टक्कर देंगे अजय राय
Sadar, Varanasi | Mar 24, 2024 वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय का बनारस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शाम को करीब 4 बजे अजय राय बनारस पहुंचे। बनारस की सीमा में प्रवेश करते ही उन्होने सबसे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन पूजन किया। अजय राय के स्वागत में कांग्रेस के साथ ही सपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।