गुण्डरदेही: रिमझिम बारिश में जलमग्न हुआ देवरी- अर्जुनी अंडरब्रिज, राहगीरों को आवागमन में हुई भारी समस्या
देवरी से अर्जुनी जाने वाले मार्ग पर स्थित अंडरब्रिज एक बार फिर विवादों में आ गया है। बारिश के बाद ही अंडरब्रिज में भारी मात्रा में पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि यह अंडरब्रिज सुविधा देने के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद अंडरब्रिज में घुटनो तक पानी भर गया, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब अंडरब्रिज में पानी भरा हो। इससे पहले भी कई बार बारिश के दौरान यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है,