कस्बा: जलालगढ़ एवं कसबा प्रखंड में धूमधाम से मनाई जा रही है जन्माष्टमी का पर्व
Kasba, Purnia | Aug 26, 2024 आज जलालगढ़ प्रखंड एवं कसबा प्रखंड के कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही है जन्माष्टमी महोत्सव। जलालगढ़ राम चंद्र आनंद कंद ठाकुर बाड़ी एवं कठैली मंदिरों को फूलों एवं झालरों से सजाया गया है। झूले की व्यवस्था की गई है। मंदिरों में कृष्ण के जन्म के समय अर्थात मध्य रात्रि में पूजा की जायेगी।