कस्बा: कस्बा में दिखा भारत बंद का व्यापक असर, पुरजोर विरोध प्रदर्शन में उतरे दलित एवं आदिवासी समाज के लोग
Kasba, Purnia | Aug 21, 2024 आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से 21 अगस्त यानी बुधवार को देशभर में बंद का ऐलान किया गया था । समिति ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में यह कदम उठाया । अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व कर रहे संगठनों की तरफ से बुलाए गए बंद का असर राधा नगर के समीप एन एच तथा कस्बा रामबाग पर दिखा।