बलिया: इच्छा चौबे का पूरा गांव के सामने बैरिया थम्हनपुरा सागरपाली मार्ग पर समोसा-चाय की दुकान में लगी आग
Ballia, Ballia | Apr 4, 2026 इच्छा चौबे का पूरा गांव के सामने बैरिया थम्हनपुरा सागरपाली मार्ग पर समोसा चाय की दुकान में शनिवार की दोपहर एक बजे आग लग गई। वहीं आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए दुकान से सटे गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान को भी चपेट में ले लिया। जिससे उसमें रखे सामान जल कर नष्ट हो गए। इस अगलगी में करीमन यादव, वशिष्ठ यादव का हजारों का नुकसान हुआ है।