शाहपुरा: बरगी क्रूज हादसा: OFK कर्मी कामराज और भांजे का शव मिला, मृतकों की संख्या 13 हुई, 4 बच्चे व 8 महिलाओं की मौत
जबलपुर बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे के चौथे दिन रविवार सुबह रेस्क्यू टीम को दो और शव मिले। मृतकों की पहचान आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) के कर्मी कामराज आर और उनके साले के बेटे के रूप में हुई है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।