पुनासा: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को 10 फीट और वीआईपी को 2 फीट दूरी से होंगे दर्शन, सिंहस्थ में आएंगे 8 करोड़ भक्त
Punasa, Khandwa | Apr 23, 2026 ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश के लिए शुकदेव मुनि द्वार को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। उज्जैन सिंहस्थ-2028 से पहले मंदिर में सामान्य और वीआईपी श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे जहां सामान्य श्रद्धालु शुकदेव मुनि द्वार से प्रवेश कर 10 फीट दूर से दर्शन कर चांदी गेट से बाहर होंगे।