गांव के पास बुधवार की रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक मारुति वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वैन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन सड़क किनारे करीब पाँच फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।