गोरखपुर: DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीक्षांत समारोह के 44वें लोगो का किया अनावरण
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के समिति कक्ष में आयोजित विशेष प्रेस वार्ता में 44वें दीक्षांत समारोह के लोगो का अनावरण किया।इस मौके पर कुलपति ने कहा कि लोगो का चयन निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रविष्टि के आधार पर किया गया है। यह लोगो अत्यंत आकर्षक है।उक्त जानकारी DDU मीडिया ग्रुप द्वारा बुधवार शाम 5 बजे प्राप्त हुआ है।