गोरखपुर: महानगर में जल जमाव के त्वरित निस्तारण एवं निर्माण कार्यों को लेकर महापौर गोरखपुर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
महानगर में बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा ने शहर के कई हिस्सों में जल जमाव की गंभीर स्थिति पैदा कर दी।मुख्य सड़कों,आवासीय इलाकों और व्यावसायिक क्षेत्रों में जमा पानी से आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई और नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।जिसको लेकर महापौर की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई थी।उक्त की जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे प्राप्त हुआ है