कटनी नगर: समर्थन मूल्य पर अब तक 23 हजार किसानों से 95 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया, ₹63 करोड़ से ज़्यादा का भुगतान
जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में अब तक जिले के कुल 23 हजार 477 किसानों से अब तक 95 हजार 696 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूं का 63.98 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। कटनी नगर, ग्रामीण में 1089 किसानों से 8 हजार 409 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गयस। जानकारी खाद्य अधिकारी ने आज रविवार सुबह 11 बजे दी।