टेहरोली: गुरसराय में आकाशीय बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
शुक्रवार समय 3 बजे आकाशीय बिजली कड़ककर गिरने के कारण 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गुरसराय से निर्गत 11 केवी गुरसराय टाउन फीडर के दो विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नगर के परकोटा मोहल्ला और मुख्य बाजार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने मेहनत कर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है