मुरादाबाद: स्वर्गीय पूर्व जज की पुत्री ने कोर्ट में दाखिल किया अविवाहिता का झूठा शपथ पत्र सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज
बहजोई निवासी देवेश कुमार ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर देते हुए बताया कटघर क्षेत्र निवासी स्वर्गीय पूर्व जज की पुत्री ने अपने आप को अविवाहिता बताते हुए कोर्ट मे झूठा शपथ पत्र दाखिल किया था जबकि उसका विवाह 12 वर्ष पूर्व मुझ से हो चुका है शादीशुदा होने के बावजूद भी उसने कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया था सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर ली है