कटनी नगर: गोरखपुर एक्सप्रेस से रहस्यमयी परिस्थितियों में महिला लापता, अनहोनी की आशंका; GRP और RPF जांच में जुटी
कटनी। गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या: 19489 मे उस समय हड़कंप मच गया, जब 27 और 28 जून की दरमियानी रात एक महिला यात्री रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना दमोह, सागर और कटनी रेल खंड के बीच की बताई जा रही है। महिला के साथ उसका एक सूटकेस भी गायब है, जिससे मामला और उलझ गया है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई हैं