हाथरस: रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर मिले अज्ञात शव का समाजसेवी व ADHR संस्था ने धार्मिक रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
जनपद हाथरस के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर राजकीय रेलवे पुलिस पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक रखा गया लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। शहर के प्रमुख समाजसेवी सुनीत आर्य एवं कार्यदायी संस्था ADHR द्वारा अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया।